Home » Uncategorized » वासनी स्कूल के बच्चों ने की साफ-सफाई सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ…

वासनी स्कूल के बच्चों ने की साफ-सफाई सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/नारग : पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सीनियर सेकेंडरी स्कूल वासनी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ प्रिंसिपल रमेश लाल की अध्यक्षता में हुआ। इस शिविर में स्कूल के 25 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारी कैलाश दत्त शर्मा व आशा शर्मा ने शिविर की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 7 दिवसीय शिविर के दौरान यह वालंटियर गोद लिए गए वासनी गांव में स्थित जलाशयों, मंदिरों, विद्यालय परिसर के अलावा आसपास की सड़कों व गलियों की साफ-सफाई करेंगे।

इसके अलावा इन बच्चों को हर रोज विभिन्न सामाजिक गतिविधियों पर आधारित विषयों की जानकारी भी दी जाएगी। शिविर के शुभारंभ मौके पर स्कूल प्रिंसिपल रमेश लाल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए एक अच्छा नागरिक बनकर समाज सेवा करने का संदेश दिया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान दिनेश शर्मा के अलावा एसएमसी सदस्य व स्कूल के अध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]