Home » Uncategorized » हिमाचल के पूर्व DGP आईडी भंडारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन; IGMC शिमला में ली अंतिम सांस…

हिमाचल के पूर्व DGP आईडी भंडारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन; IGMC शिमला में ली अंतिम सांस…

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) आईडी भंडारी का दिल का दौरा पड़ने से आज निधन हो गया है। उन्होंने आज करीब 3.30 बजे आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली। आईडी भंडारी मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले थे। मगर वह शिमला के कसुम्पटी में ही रहते थे। पूर्व डीजीपी का कल (बुधवार को) उनके पैतृक गांव बिलासपुर में अंतिम संस्कार होगा। गौरतलब है कि ईश्वर देव भंडारी धूमल सरकार में डीजीपी थे और फोन टैपिंग कांड की वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी. यहां तक कि वीरभद्र सिंह सरकार ने 2012 में उन्हें हटा दिया था और फिर एक केस भी उन पर दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार, आईडी भंडारी भारतीय पुलिस सेवा (IPS), 1982 बैच के अधिकारी थे और वह पुलिस में विभिन्न उच्च पदों पर रहे, जिनमें अतिरिक्त डीजीपी (CID) और डीजीपी के पद शामिल थे.वे हिमाचल प्रदेश सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (HP SV&ACB) के अतिरिक्त निदेशक जनरल भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]