Home » Uncategorized » सोलन कॉलेज की NCC छात्राओं ने जीता ‘बेस्ट इंस्टीट्यूट’ का खिताब…

सोलन कॉलेज की NCC छात्राओं ने जीता ‘बेस्ट इंस्टीट्यूट’ का खिताब…

सोलन: सोलन कॉलेज की NCC कैडेट्स ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बड़ू साहिब में आयोजित NCC ATC कैंप में कॉलेज की छात्राओं ने ‘बेस्ट इंस्टीट्यूट’ का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया है। इस कैंप में कॉलेज की 36 छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इस कैंप में सोलन कॉलेज ने स्क्वाड ड्रिल प्रतियोगिता में लगातार चौथी बार पहला स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। सीनियर अंडर ऑफिसर सिमरन चौहान ने कैंप सीनियर की भूमिका बखूबी निभाई। अंडर ऑफिसर मुस्कान ठाकुर ने कंपनी सीनियर की जिम्मेदारी संभाली।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

छात्राओं ने कैंप की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया:

पेंटिंग: पायल और कृतिका ने पहला स्थान हासिल किया।

निबंध लेखन: कृतिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

रील प्रतियोगिता: श्रुति और पायल दूसरे स्थान पर रहीं।

वॉलीबॉल: कॉलेज की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

फायरिंग: सिमरन चौहान और शीतल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

6 छात्राओं का RDC कैंप के लिए चयन

इस कैंप में सोलन कॉलेज की छह छात्राओं, सिमरन, पायल, परिनीता, सृष्टि, सिमरन और शीतल का चयन RDC (रिपब्लिक डे कैंप) के लिए किया गया है। यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने छात्राओं को इस शानदार सफलता पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]