लाइव हिमाचल/सोलन: सोलन के सैंटा-रोज़ा रिज़ॉर्ट में नौंवे राज्य स्तरीय युसीमास मैंटल अर्थमैटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनमोल युसीमास सेंटर के 47 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों को 8 मिनट में गणित के 200 प्रश्नों का उत्तर देना होता है। जिसमें अनमोल युसीमास सैंटर के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता सहित शिक्षकों का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग में 47 विद्यार्थी विजेता व उपविजेता रहे। जिसमें धृतिल गुप्ता, प्रणव सिंह, अग्रिम ठाकुर, खुशी झांबा व ठाकुर त्रिशव सिंह अपने-अपने वर्ग में ग्रुप चैम्पियन रहे। सुधाङ्ग शर्मा, बिराज सिंह, अनिरुद्ध नेगी, अद्विक चौहान, शौर्य नेगी व आरव जोशी अपने-अपने वर्ग में चैम्पियन रहे। ताशवी नेगी, अविराज सिंह, तनाया पामटा व अर्णव शर्मा अपने-अपने वर्ग में प्रथम रनर अप रहे । रुबानी कौर, राइमा सिंह कंवर, सोहम पायसोल, मानवी
ठाकुर, आरिका गुप्ता, काव्यांश वशिष्ठ व अंशिका राणा अपने-अपने वर्ग में द्वितीय रन्नर-अप रहे। साथ ही काव्यांश, प्रत्युषा, शोरविन शर्मा, रेयांश रुघटा, वंशिका वर्मा, निधि ठाकुर व अभय कुमार अपने-अपने वर्ग में तृतीय रन्नर-अप रहे। अनय गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, अव्या डिमलु, अमीधि शर्मा, एरिन, शिवांश खनका, आयांश मित्तल व भावेश गुप्ता अपने-अपने वर्ग में फ़ोर्थ रन्नर अप रहे। लक्ष्य ठाकुर, आदविक शर्मा व प्रियांशी गुप्ता अपने-अपने वर्ग में फ़िफ्थ रन्नर-अप रहे। मान्या मोदगिल, दिव्यंका ठाकुर, शिवण्या चौहान व सूर्यानी कंवर अपने-अपने वर्ग में सिक्स्थ रन्नर-अप रहे। विनायक बंसल, अवनी ठाकुर व आरना शर्मा अपने-अपने वर्ग में सेवेन्थ रन्नर-अप रहे। वहीं अनमोल युसीमास की संचालिका नीलम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 6 बच्चों ने अपना तीन वर्ष का कोर्स पूरा कर मेंटल अर्थमैटिक में स्नातक की उपाधि प्राप्त की । उन्होंने यह भी कहा कि अबेक्स बच्चों में बचपन से ही गणित के प्रति आत्म-विश्वाश पैदा करता है। नीलम शर्मा का कहना था कि उन्होंने सात साल पहले इस सैंटर की शुरुआत मात्र दो बच्चों से की थी। और आज लगभग 100 से अधिक विद्यार्थी इस सैंटर में मैंटल अर्थमैटिक की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।





