Home » Uncategorized » मणिमहेश यात्रा पर लगाई गई रोक, पत्थरों की चपेट में आने से श्रद्धालु की मौत, फंसे हजारों भक्त…

मणिमहेश यात्रा पर लगाई गई रोक, पत्थरों की चपेट में आने से श्रद्धालु की मौत, फंसे हजारों भक्त…

चंबा: चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान आज सुबह यानी गुरुवार करीब 11:30 बजे एक दुखद घटना सामने आई। गुई नाले के पास एक अकेले यात्रा कर रहे श्रद्धालु पर पत्थर गिर गया। घटना में श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। इलाके में तेज बारिश हो रही, जिस कारण लैंडस्लाइड हो रही है। इसी के कारण हादसा हुआ। रेस्क्यू टीम मृतक के शव को भरमौर अस्पताल ले जा रही है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद चंबा के डीसी मुकेश रेपसवाल ने यात्रा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।लगातार हो रही बारिश के कारण चंबा-भरमौर मार्ग पर भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं डीसी ने श्रद्धालुओं और आम जनता से अपील की है कि वे चंबा मुख्यालय से आगे यात्रा न करें। आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से टोल फ्री नंबर 9816698166 और 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। यात्रा आधिकारिक रूप से 16 अगस्त से 3 सितंबर तक निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]