Home » Uncategorized » हाईवे पर स्कूटी से खतरनाक स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाईवे पर स्कूटी से खतरनाक स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Oplus_131072

सोलन : पुलिस ने टोल प्लाजा सनवारा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर एक स्कूटी चालक द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 25 जुलाई 2025 को थाना धर्मपुर क्षेत्र के अंतर्गत हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अंकित (23) निवासी गुमला, झारखंड के रूप में हुई है। आरोप है कि अंकित ने तेज रफ्तार में स्कूटी चलाते हुए खतरनाक तरीके से स्टंट किया, जिसके चलते वहां से गुजर रहे यातायात में बाधा उत्पन्न हुई और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। जांच के दौरान आरोपी की स्कूटी को जब्त कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सोलन पुलिस ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर किसी भी प्रकार का खतरनाक स्टंट करने से बचें और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि अपनी और दूसरों की जान को खतरे में न डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]