Home » Uncategorized » बदहाल अर्थव्यवस्था के लिए केंद्र की नीतियां जिम्मेदार: संदीप सांख्यान

बदहाल अर्थव्यवस्था के लिए केंद्र की नीतियां जिम्मेदार: संदीप सांख्यान

2014 के बाद देश की पासपोर्ट रैंकिंग भी गिरी है : संदीप सांख्यान

शिमला: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा है कि देश की बदहाल अवस्था के लिए केंद्र की भाजपा जिम्मेदार है और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियां जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो देश की अवस्था और व्यवस्था को जानने वाले आंकड़े सामने आए हैं वह चौकाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों पर अगर गौर किया जाए तो वर्ष 2014 की तुलना में देश में करंसी की कीमत अत्यधिक पिछले 11 वर्षों में गिरी है। उन्होंने साल 2014 तक रुपये की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में जहां 55 से 65 रुपये की बीच मे रहती थी अब पिछले 11 वर्षों में यही कीमत 88 और 89 रुपये के बीच मे रह रही है। संदीप सांख्यान ने कहा कि इतना ही नहीं देश में पिछले पिछले 11 वर्षों में भुखमरी का इंडेक्स 55 इंडेक्स से 111 स्थान पर पहुंच गया है जबकि हैरानी की बात है कि देश मे 80 करोड़ लोंगो को मुफ्त राशन बांटने का वादा केंद्र करती रही है। संदीप सांख्यान ने कहा कि 180 देशों में से भारत का प्रेस फ्रीडम ग्लोबल इंडेक्स 78 से 151 स्थान पर पहुंच गया है। संदीप सांख्यान ने कहा 196 देशों में से देश का खुशहाली इंडेक्स 88 अब 135 स्थान जा पहुंचा है और भारत की पासपोर्ट रैंकिंग विश्व में 78वें स्थान साल 2014 से पहले जो अब अब 85 पर जा पहुंची। संदीप सांख्यान ने कहा कि यह कुछ चुनींदा आंकड़े हैं जो देश के लोगों का देश की बदहाल व्यवस्था का आईना दिखा रहे और भाजपा के नेता कहते हैं कि केंद्र सरकार साल 2014 के बाद विकास की गाथा लिख रहे हैं, वह बताएं कि यह कौन सा विकास है जिसमे देश के ग्लोबल इंडेक्स लगातार गिर रहा है। संदीप सांख्यान ने साल 2014 से पहले देश के मुखिया के यदि भाषण और वक्तव्य सुनें तो साफ जाहिर होता है कि इनकी कथनी और करनी में कितना अंतर है। संदीप सांख्यान ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के आंकड़े जो आ रहे हैं वह देश के युवाओं के साथ केंद्र की भाजपा सरकार खिलवाड़ कर रही है और जनता की भ्रमित कर रही है जबकि सच्चाई कुछ और ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]