लाइव हिमाचल/मंडी: मंडी जिले के सराज क्षेत्र में बाखली के पास शुक्रवार सुबह एक दुखद सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 7:30 बजे पीपलू धार कैंची के नजदीक बाखली-कुकलाह मार्ग से एक बोलेरो गाड़ी सड़क से नीचे गिर गई। इस हादसे में गाड़ी चालक जल शक्ति विभाग में फिटर के रूप में कार्यरत हाकम राम (27) पुत्र कांशी राम, गांव फनार कल्हनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पंडोह पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।





