Home » Uncategorized » पर्यटन नगरी डलहौजी के निजी होटल में हेल्पर ने कर दी कुक की हत्या, आरोपी फरार

पर्यटन नगरी डलहौजी के निजी होटल में हेल्पर ने कर दी कुक की हत्या, आरोपी फरार

लाइव हिमाचल/चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में होटल में मर्डर हुआ है. बीती रात को होटल के स्टाफ में किसी बात को लेकर लड़ाई के बाद हेल्पर ने कुक की हत्या कर दी है और फिर आरोपी मौके से फरार हो गया. एसपी अभिषेक यादव ने मर्डर की पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार, चंबा के डलहौजी की यह घटना है. यहां पर होटल बॉम्बे पैलेस में यह मर्डर की वारदात पेश आई है. बताया जा रहा है कि मृतक 26 साल का कुक मैहला का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि कुक और आरोपी हेल्पर को करीब एक सप्ताह पहले ही नौकरी पर रखा गया था. रात को करीब सवा 11 बजे यह घटना पेश आई है. होटल में कुल तीन लोगों का स्टाफ मौजूद था. इस दौरान कुक और हेल्पर ऊपर की मंजिल पर थे और एक कर्मचारी नीचे की मंजिल पर था. उसने ऊपर से शोर की आवाज सुनी तो मौके पर गया और देखा कि कुक जमीन पर गिरा हुआ है. इस पर उन्होंने डायल 108 पर फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली तो फिर पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी.

चंबा के एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि डलहौजी में एक होटल में मर्डर की सूचना मिली है. वह खुद मौके पर जा रहे हैं और उसके बाद ही पूरी वारदात के बारे में पता चल पाएगा. मौके पर फोरेंसिक टीम ने जांच की है.

डलहौजी में होटल में पहले भी हुआ था मर्डर

गौरतलब है कि डलहौजी में इससे पहले दो मर्डर हो चुके हैं. 31 दिसंबर की रात को नए साल के पहले दिन ही डलहौजी में ही एक होटल मैनेजर की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस के जवानों पर भी आरोप लगे थे और खासा बवाल हुआ था. बाद में क्रिकेट मैच के दौरान सलूणी में बेट के वार से शख्स की हत्या कर दी गई थी. अब एक और हत्याकांड सामने आया है. फिलहाल, पुलिस कुक हत्याकांड की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]