Home » Uncategorized » हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से छह लोगों की मौत

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से छह लोगों की मौत

लाइव हिमाचल/चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ सड़क हादसा हो गया है। जहां एक कार के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि यह कार चंबा जिले के तीसा इलाके में चनवास से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान कार लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। तीसा के भंजराडू से चिनवास शाहवा मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया।

बचाव कार्य शुरू

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे के बाद रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि सड़क पर फिसलन या वाहन की तकनीकी खराबी दुर्घटना का कारण यह हादसा हुआ होगा।

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया दुख

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू इस हादसे पर दुख जताया है और कहा कि चंबा जिला के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में 6 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। साथ ही परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य मिले। वहीं मृतकों की पहचान राजेश कुमार (40) पुत्र नरेन सिंह, उनकी पत्नी हंसो (36), बेटी आरती (17), बेटा दीपक (15), राकेश कुमार (44) पुत्र हरि सिंह और हेम पाल (37) पुत्र इंदर सिंह के रूप में हुई है। इनमें राजेश कुमार का परिवार गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा का निवासी था, जबकि हेम पाल गांव सलांचा, डाकघर भंजराडू के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि अंधेरा होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]