Home » Uncategorized » 4 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ सोलन में मनाई जाएगी डॉ.परमार की जयंती…

4 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ सोलन में मनाई जाएगी डॉ.परमार की जयंती…

. स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनीराम शांडिल होंगे मुख्यातिथि, डॉ. परमार के पौत्र आनंद परमार होंगे विशिष्ट अतिथि

सोलन : सिरमौर कल्याण मंच सोलन की बैठक मंच के प्रधान प्रदीप मंमगाईं की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन मंच के महासचिव यशपाल कपूर ने किया। बैठक में मंच के सदस्यों ने 4 अगस्त को हिमाचल निर्माता व प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शमांडिल मुख्यातिथि होंगे, जबकि डॉ. यशवंत सिंह परमार के पौत्र व वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद परमार विशिष्ट अतिथि होंगे। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कमेटियों का भी गठन किया गया। सोलन में सिरमौर कल्याण मंच 24 वर्षों से डॉ. परमार की जयंती मना रही है। प्रदेश की यह एकमात्र ऐसी संस्था है, जो पूरा दिन परमार जयंती को एक उत्सव की भांति मनाती है। इस वर्ष प्रात: 8 बजे सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी के दर्शन के बाद 9 बजे डॉ. यशवंत सिंह परमार की चिल्ड्रन पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यापर्ण होगा। 11 बजे कवि व विचार गोष्ठी का शुभारंभ होगा। दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन,मुख्यातिथि का स्वागत सत्कार किया जाएगा। इसके अलावा उल्लेखनीय कार्य करने वाले सिरमौर के दो विभुतियों को सिरमौर सम्मान व परमार सम्मान से नवाजा जाएगा। शाम को सिरमौरी धाम के साथ इस कार्यक्रम का समापन होगा।
ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में बलदेव चौहान, कंवर वीरेंद्र सिंह, पदम सिंह पुंडीर, शमशेर सिंह ठाकुर,संगत सिंह पुंडीर, जोगेंद्र चौहान, डॉ.रामगोपाल शर्मा, एसपी शर्मा, सुरेंद्र परमार, सत्यपाल सिंह, वरूण चौहान, एलआर दहिया, उमेश कमल, संदीप कुमार, रमेश मेहता, दिनेश कुमार, रामदयाल चौहान, योगराज चौहान, संजय चौहान, नवीन निश्चल शर्मा, जय ठाकुर, संजीव अवस्थी महेंद्र गौतम, कौशल ठाकुर, कर्म सिंह, कमल सिंह कमल, रितेश कमल, कमलराज चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]