Home » ताजा खबरें » कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के होनहार खिलाड़ियों ने शेमरॉक स्कूल कैथल में आयोजित बास्केटबॉल टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन…

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के होनहार खिलाड़ियों ने शेमरॉक स्कूल कैथल में आयोजित बास्केटबॉल टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन…

लाइव हिमाचल/सोलन: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के होनहार खिलाड़ियों ने 28 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक शेमरॉक स्कूल, कैथल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-XVI बास्केटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। अंडर-17 वर्ग में कुल 22 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें किप्स के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए विश्वास पब्लिक स्कूल,फतेहाबाद को 34-22 के स्कोर से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया तथा क्वार्टर फाइनल मुकाबले किप्स के खिलाड़ियों ने ए.पी.एस. अंबाला को 42/21 के स्कोर से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं अंडर-19 वर्ग, जिसमें कुल 17 टीमें शामिल थीं, में KIPS के खिलाड़ियों ने एम.एम. स्कूल, अंबाला को जबरदस्त खेल का परिचय देते हुए 35-8 के बड़े अंतर से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजीव गुलेरिया तथा उप-प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]