Home » ताजा खबरें » अर्की पुलिस ने 112 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार…

अर्की पुलिस ने 112 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार…

Oplus_131072

सोलन: पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अर्की पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को 112 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अर्की को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि कुनिहार की तरफ से एक गाडी पिपलूघाट की तरफ आ रही है। पुलिस को जानकारी मिली कि गाडी को अमर देव नामक व्यक्ति चला रहा है, और वह इस गाड़ी में भारी मात्रा में मादक पदार्थ मौजूद है। बताया गया कि वह यह मादक पदार्थ सप्लाई करने के लिये ले जा रहा है। सूचना मिलते ही अर्की पुलिस की एक टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त गाडी को नाकाबन्दी करके रोका और तलाश करने पर गाडी में बैठे व्यक्ति से 112 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान 57 वर्षीय अमर देव पुत्र स्व० श्री देवी दत निवासी गांव नौणी डा. दाड़लाघाट तह. अर्की जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस थाना अकी में मामला दर्ज किया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के वाहन को जब्त कर लिया है। गिरफ़्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]