Home » ताजा खबरें » पंजाबी युवक की कनाडा में हत्या:झील में मिली लाश, कमाने विदेश गया था दविंदर, गांव में विधवा मां और बूढ़ी दादी

पंजाबी युवक की कनाडा में हत्या:झील में मिली लाश, कमाने विदेश गया था दविंदर, गांव में विधवा मां और बूढ़ी दादी

पंजाब: पंजाब के युवक की कनाडा में मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है। क्योंकि युवक का शव एक झील में मिला है। पंजाब के कपूरथला के भुलत्थ के गांव रायपुर पीर बख्सवाला के रहने वाला युवक दविंदर सिंह कनाडा में रोजी रोटी कमाने गया था। कनाडा के विन्निपेग शहर में उसका शव एक झील में मिला है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दविंदर सिंह लगभग 8 वर्ष पहले अपनी पढ़ाई के साथ-साथ काम के लिए कनाडा गया था। दविंदर सिंह के पिता सुखजिंदर सिंह की लगभग 20 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। घर पर दविंदर सिंह की विधवा मां और बुजुर्ग दादी रहती है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी दविंदर सिंह पर थी।  दविंदर सिंह मां गुरमीत कौर ने बताया कि उनका बेटा आठ साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गया था और पढ़ाई के साथ-साथ वह पार्ट टाइम नौकरी भी कर रहा था। बेटे की मौत के बारे में उन्हें तब पता चला जब कनाडा की पुलिस ने परिवार वालों को फोन पर जानकारी दी। गुरमीत कौर ने कहा कि बेटा दविंदर सिंह मुझसे बात करके काम पर गया था। दविंदर सिंह ने उन्हें बताया था कि वह काम पर जा रहा है। उसके बाद से बेटे के साथ कोई संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया है कि दविंदर सिंह की हत्या कर उसे झील में फेंक दिया है। इस घटना की गहनता से जांच होनी चाहिए। 16 जुलाई को बेटे से बात की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]