Home » Uncategorized » पर्यावरण को बचाना है तो पौधारोपण सबसे जरूरी, रोटरी रॉयल सोलन ने धर्मपुर पंचायत में लगाए 200 पौधे…

पर्यावरण को बचाना है तो पौधारोपण सबसे जरूरी, रोटरी रॉयल सोलन ने धर्मपुर पंचायत में लगाए 200 पौधे…

सोलन: रोटरी रॉयल सोलन ने आज धर्मपुर पंचायत में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पौधरोपण मै 200 पोधे लगाए गए। इस मैं मुख्य रूप से बाण और देवदार के पौधे लगाए गए। इस मोके पर प्रधान डॉ कमल अटवाल ने बताया की रोटरी रॉयल पौधरोपण व् अन्य समाज सेवा के कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रही है। पर्यावरण संदेश में कहा कि पर्यावरण को बचाना है तो पौधारोपण सबसे जरूरी और एकमात्र उपाय है। इसलिए हम सबको पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए और किसी भी खुशी के मौके को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ते हुए पौधारोपण करके मनाना चाहिए। प्रोजेक्ट चेयरमैन रजनीश सूद ने बताया कि पौधारोपण का महत्व कोरोना काल में पता चला, जब लोग आक्सीजन के लिए भटक रहे थे। समस्या का निदान है कि अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाएं। और लोग पेड़ को गोद लेकर उसका संरक्षण करें। इस कार्यक्रम में सेक्रेटरी मनीष तोमर, अरुण त्रेहन, सुबाष चौहान डॉ उदित कुमार, सौरभ शर्मा, यादव गिरी, देशमितर, डॉ गुंजन साहनी, वरुण अत्री अनिल चौहान, नवनीत मोहिंद्रू, जितेंदर भल्ला, डॉ.  सुप्रिया अटवाल डॉ सुधीर मोहिंद्रू, शशांक पाहुजा निताशा चौहान, सविता भल्ला शैली पाहुजा मुख्या रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]