चंडीगढ़: हरियाणा के नए राज्यपाल असीम घोष आज राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। बता दें कि आज चंडीगढ़ स्थित राजभवन में असीम घोष का शपथ समारोह आयोजित किया जायेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई प्रमुख नेता इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
राजभवन पहुंच चुके है असीम घोष
बता दें कि हरियाणा के नए गवर्नर असीम घोष शनिवार को चंडीगढ़ राजभवन पहुंच गए थे। सीएम नायब सैनी, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उनका चंडीगढ़ पर पहुंचने पर स्वागत किया था। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि हरियाणा के महान लोगों के लिए कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। मुख्यमंत्री और प्रशासन का सहयोग करूंगा, जिससे आमजन को लाभ मिल सके। वहीं असीम कुमार घोष मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के निवासी है। वह पश्चिम बंगाल भाजपा चीफ रह चुके हैं।





