Home » ताजा खबरें » भोज आंजी सीसे स्कूल में इनरव्हील क्लब ने करवाई बच्चों की आंखों की जांच…

भोज आंजी सीसे स्कूल में इनरव्हील क्लब ने करवाई बच्चों की आंखों की जांच…

लाइव हिमाचल/सोलन : सोलन के साथ लगते सीनियर सेकंडरी स्कूल भोज आंजी में मंगलवार को नेत्र चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इनरव्हील क्लब सोलन की ओर से आयोजित इस शिविर में चिकित्सा दल ने स्कूल में पढऩे वाले सभी छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की। यह कार्य नेत्र चिकित्सक डॉ. अभिराज और उनके 6 सदस्यीय दल ने किया। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल ललित शर्मा ने इनरव्हील क्लब सोलन की टीम और चिकित्सक दल का स्वागत किया। उन्होंने कहा क्लब सोलन में समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकर्णीय कार्य कर रहा है।

इस शिविर में स्कूल छात्रों की आँखों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा की गई। छात्रों की दृष्टि संबंधित समस्याओं की पहचान की गई और जिन विद्यार्थियों को चश्मे की आवश्यकता थी, उन्हें चश्मे वितरित किए गए। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब 308 की अध्यक्ष चारू चौहान, गरिमा प्रभाकर, कल्पना परमार, सुमन कंवर समेत अन्य मौजूद रही। उन्होंने बच्चों को आंखों की देखभाल के महत्व के बारे में जागरूक किया और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना व समय पर इलाज सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]