धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सीजन के चलते एडवेंटर स्पोर्ट्स पर 15 सितंबर के लिए बैन लगा हुआ है, लेकिन कुछ लोग अब भी बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसे ही एक वाक्या में पाइलट की वजह से गुजरात के सैलानी की मौत हो गई. मामला रविवार शाम को पेश आया था, घटना एक छोटा सा की वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल, कांगड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. दरअसल, रविवार को धर्मशाला की इंद्रू नाग पैराग्लाइडिंग साइट से सूरज नाम के पैराग्लाइडर पायलट ने गुजरात के सतीश निवासी रोहित बास्स गिरमाथा अहमदाबाद को साथ लेकर उड़ान भरी और थोड़ी ही दूरी पर उनका पैराग्लाइडर क्रैश हो गया. इस हादसे में सतीश को गंभीर चोटें आईं. जिसे तुरंत जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला में लाकर भर्ती किया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उनकी मौत हो गई है. एएसपी सिटी हितेश लखनपाल ने बताया कि इस घटना की जानकारी मृतक सैलानी के परिजनों को दे दी गई है और वो जैसे ही यहां पहुंचेंगे शव को पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया जायेगा. वहीं, उन्होंने कहा कि इस घटना में कौन दोषी है कहां कमी है उसकी गंभीरता से जांच करने के स्थानीय एसएचओ को आदेश दे दिए गए हैं।





