Home » Uncategorized » Axiom 4 Mission: अंतरिक्ष से धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला, कैलिफोर्निया के समंदर में सफलतापूर्वक उतरा यान

Axiom 4 Mission: अंतरिक्ष से धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला, कैलिफोर्निया के समंदर में सफलतापूर्वक उतरा यान

नेशनल डेस्क:  अंतरिक्ष से धरती पर सुरक्षित लौट आए हैं शुभांशु शुक्ला। कैलिफोर्निया के समुद्र में हुई उनके यान की सुरक्षित लैंडिंग हुई है। उनके माता-पिता बेटे की सफलता पर पर भावुक नजर आए। शुभांशु शुक्ला की सफल लैंडिंग पर पूरे भारत में जश्न का माहौल है।

यान के पैराशूट खुले
शुभांशु शुक्ला के यान के पैराशूट खुल गए हैं और अब कुछ ही मिनटो में यान समुद्र में उतरेगा। यान फिलहाल धरती से 800 मीटर की दूरी पर है।

यान से कम्युनिकेशन स्थापित हुआ
मिशन को लेकर अच्छी खबर सामने आई है कि ड्रैगन स्पेसयान का नासा के केंद्र के साथ संचार स्थापित हो गया है और अब यान धरती की तरफ बढ़ रहा है।

सब कुछ सामान्य जल्द ही धरती पर होंगे शुभांशु
एक्सिओम-4 मिशन का संचालन करने वाली कंपनी एक्सिओम स्पेस ने बताया है कि अभी तक पूरी प्रक्रिया तय तरीके से चल रही है और सबकुछ सामान्य है। अब से कुछ ही मिनटों बाद शुभांशु शुक्ला और क्रू के अन्य सदस्य धरती पर समुद्र में स्प्लैशडाउन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]