लाइव हिमाचल/कसौली : कोली समाज पट्टा ब्लॉक इकाई का गठन प्रदेश कोली समाज के कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सिंह की अध्यक्षता व जिला कोली समाज की कार्यकारिणी की उपस्थिति में पट्टा में किया गया। इस बैठक में चर्चा के बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से हेमचंद कश्यप गांव सलगा को पट्टा ब्लॉक का दुबारा से अध्यक्ष चुना गया। इसके इलावा मनोज कश्यप गांव कुठाड़ को वरिष्ठ उप प्रधान,दयाराम तनवर ,नित्य प्रकाश, गांव कायल मेहता, पुष्पेंद्र कुमार गांव कुठाड़, नराता राम गांव चयोटा, हीरालाल गांव बनलगी ,स्वर्ण सिंह गांव कालू झिंडा,रमेश चंद गांव कासल,राजेंद्र सिंह गांव कथलोह, देवानंद तनवर गांव कुठाड़ को उप प्रधान चुना गया।जबकि ताराचंद को महासचिव,अच्छर सिंह कोषाध्यक्ष, मदनलाल को प्रेस सचिव, हरिराम पंवर व मन्साराम रनौट को मुख्य सलाहकार,अमरनाथ तनवर व बलदेव सिंह को संगठन सचिव मनोनीत किया गया।
बैठक में प्रदेश युवा कोली समाज के अध्यक्ष विनोद कश्यप की अध्यक्षता में पट्टा ब्लॉक युवा कोली समाज की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें संदीप तनवर को जिला उपाध्यक्ष व पट्टा ब्लॉक प्रधान के लिए गुरदयाल कश्यप, तथा लक्की कश्यप को महासचिव चुना गया।इस
बैठक में क्षेत्र की सात पंचायतों के स्वजातीय लोगों ने भाग लिया।जिला कार्यकारिणी के इलावा अनेक वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत कर स्वजातीय लोगों का मार्ग दर्शन किया और समाज को ग्रामीण स्तर पर मजबूत कर जरूरतमंद लोगों की सहायता करने पर जोर दिया। कुछ वक्ताओं ने राज्य कार्यकारणी से संगठनात्मक मतभेद होने की भी बात कही व कहा कि आने वाली 20 तारिक को सायरी में होने वाली बैठक में मतभेद दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामनाथ कश्यप,जिला महासचिव जगदेव गर्ग, बीत सचिव रूपेंद्र कौशल, कार्यालय सचिव रमेश नाथ कौशल, जितेंद्र सिंह, संतराम, जोगिंद्र संदल, दिलीप संदल, दौलतराम गर्ग, दिलाराम, विनोद कुमार के इलावा अन्य लोग मौजूद रहे।





