Home » ताजा खबरें » ग्राहक पंचायत ने किया सीसे स्कूल देलगी में पौधरोपण, विभिन्न प्रजातियों के लगाए 200 पौधे…

ग्राहक पंचायत ने किया सीसे स्कूल देलगी में पौधरोपण, विभिन्न प्रजातियों के लगाए 200 पौधे…

 लाइव हिमाचल/सोलन : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को सोलन के सीनियर सेकंडरी स्कूल देलगी में पौधरोपण किया। इसमें स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान व सदस्य के अलावा स्कूल एसएमसी प्रधान एवं स्कूल के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों के साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में स्कूल परिसर में 200 पौधे लगाए गए। इसमें अनार, कचनार, आंवला और अमरुद के पौधे शामिल थे। पौधरोपण कार्यक्रम से पहले स्कूल के प्रिंसिपल राजमन सिंह नेगी ने सभीअतिथियों का स्वागत किया। स्कूल एसएमसी अध्यक्ष चेतन शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में ग्राहक पंचायत के प्रदेश सचिव सुरेश कुमार सिंगटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बच्चों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्ष से वायु और वायु से आयु मिलती है। वृक्ष से हमें छाया, औषधि, लकड़ी, फल, ऑक्सीजन तथा भोजन प्राप्त होता है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों का उचित उपभोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जल है तो कल है, जल नहीं तो कल नहीं द्य उन्होंने बच्चों को स्कूल परिसर साफ सुथरा रखने की कसम ली। उन्होंने हर विद्यार्थी को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाने और उनका पोषण करके पूर्ण वृक्ष के रूप में विकसित करने की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]