
Aaj Ka Rashifal 8 July 2025 : 8 जुलाई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर वृश्चिक उपरांत धनु राशि में होने वाला है। इसके साथ ही आज चंद्रमा का शुक्र के साथ समसप्तक योग बनेगा। जबकि शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही आज के दिन ज्येष्ठा नक्षत्र में शुक्ल योग का भी सुंदर संयोग बनने जा रहा है। इन स्थितियों में आझ का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि, कारोबार में आ सकती है मंदी
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।
वृषभ राशि, आज जोखिम से दूरी बनाए रखें
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि, मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।
कर्क राशि, नए संपर्कों से हो सकता है लाभ
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।
सिंह राशि, आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज आप नई योजनाओं से फायदा उठाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। कोई पुराना अधूरा काम आज पूरा हो सकता है जिससे मन को संतोष मिलेगा। साथ में काम करने पर आपको सफलता मिलेगा। परिवार में आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आप मां के साथ ननिहाल जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।
कन्या राशि, आज वाहन सुख मिल सकता है
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।
तुला राशि, कारोबार में होगा अच्छा फायदा
तुला राशि के जातकों के आत्मविश्वास में आज बढ़ोतरी होगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक जीवन से जुडे़ लोगों को किसी चर्चा या बहस में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा और आप संतुष्ट रहेंगे। किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। ध्यान रखें कि दूसरों के कामों में ज्यादा उलझने से आपका निजी कार्य प्रभावित हो सकता है।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि, मिलाजुला रहेगा आज का दिन
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के वैवाहिक प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको तोहफे में कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। बाहरी लोगों के साथ भी तालमेल बढ़ाने में सफल रहेंगे। आपको कोई भी काम पूरे आत्मविश्वास के साथ करना होगा, तभी वह पूरा होता हुआ नजर आएगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे।
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।
धनु राशि, वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें
आज धनु राशि के जातकों का रुझान रचनात्मक कामों की ओर रहेगा। आसपास के लोग आपकी प्रतिभा से हैरान रह सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट होंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आपने किसी से जो वादा किया था, उसे पूरा करने में आज आप सफल रहेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, तभी आपके प्रयासों का पूरा फल मिलेगा। कला या डिजाइन जैसे क्षेत्रों में आपके काम को प्रसिद्धि मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोग पुरानी योजनाओं से लाभ उठा सकते हैं।
आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।
मकर राशि, खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें
मकर राशि वाले आज पुराने अनुभवों से सीख लें। खर्चों पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, वरना परेशानी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी सामाजिक पहल में हिस्सा ले सकते हैं। काम की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। कारोबार को लेकर लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। परिवार के बुजुर्ग से बहस करने से बचें, खासकर अगर वह कोई फैसला जल्दी में लें। जल्दबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है।
आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।
कुंभ राशि, आमदनी में हो सकता है इजाफा
कुंभ राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके सामने कुछ नई संभावनाएं आएंगी जिससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा। घर की पुरानी परेशानियों में राहत मिलेगी। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। कोई गंभीर मामला अगर लंबे समय से टल रहा है तो उसे अब पूरा कर लेना ठीक रहेगा। आप सरकारी संपर्कों का अच्छा इस्तेमाल कर पाएंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का भी प्लान बन सकता है, जो तनाव दूर करेगा।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।
मीन राशि, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सीनियर्स की मदद
मीन राशि वालों को आज अपनी आय और खर्चों के बीच सही संतुलन बनाकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आएंगी, जिन्हें आप सीनियर्स की मदद से सुलझा लेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सकारात्मक सोच से आप किसी पुराने काम में भी सफलता पा सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने के संकेत हैं। बजट पर ध्यान देना जरूरी है, वरना बाद में दिक्कत हो सकती है। अगर किसी को उधार दिया था तो आज वह वापस मिल सकता है।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।





