Home » ताजा खबरें » कुल्लू में बड़ा हादसा, सड़क से फिसलकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 घायल

कुल्लू में बड़ा हादसा, सड़क से फिसलकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 घायल

Himachal Accident: रोहतांग सड़क मार्ग पर राहनीनाला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम को तुरन्त घटनास्थल पर भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ऑल्टो कार राहनीनाला के पास सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। वाहन में कुल पांच व्यक्ति सवार थे। चार व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बचाव कार्य अभी जारी है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। हादसे का शिकार हुए भी पर्यटक बताए जा रहे हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर  है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कुल्लू में मनाली के राहनीनाला के निकट हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हुआ है। सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायल हुए व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]