Home » ताजा खबरें » मंडी में महिला ने उठाया खाैफनाक कदम, मंदिर में दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान…

मंडी में महिला ने उठाया खाैफनाक कदम, मंदिर में दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान…

Woman Dead body found: मंडी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि, आज मंडी के एक मंदिर में एक महिला का शव लटका मिला। महिला जिला के गोहर उपमंडल की रहने वाली थी। डुगराई बासा पंचायत की 25 वर्षीय दीक्षा देवी का शव चामुंडा माता मंदिर कढ़ी धार में दुपट्टे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार दीक्षा सुबह 4 बजे घर से निकली थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। रविवार सुबह सड़क किनारे मंदिर के पास से गुजर रहे लोगों ने मंदिर की छत पर एक महिला का शव लटका देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार दीक्षा देवी जो कि सुनील कुमार की पत्नी है, पिछले कुछ महीनों से स्यांज क्षेत्र के ग्वाड़ गांव में अपने मायके में रह रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीक्षा कुछ महीने पहले भी कुछ दिनों के लिए लापता हो गई थी। उस समय ससुराल वालों ने गोहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में वह बासा में मिली। गोहर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या कोई और कारण। मामले की जांच जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दीक्षा देवी बीते कुछ महीनों से अपने मायके स्यांज क्षेत्र के ग्वाड़ गांव में रह रही थी। उसका ससुराल बासा में स्थित है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि कुछ माह पूर्व दीक्षा देवी कुछ दिनों तक लापता भी रही थी। उस समय उसके ससुराल वालों ने गोहर पुलिस थाना में इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। बाद में वह बासा क्षेत्र में ही वह सुरक्षित मिल गई थी। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। गोहर पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]