Home » ताजा खबरें » 15 मार्गों पर स्टेज कैरिज बस रूट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून

15 मार्गों पर स्टेज कैरिज बस रूट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून

लाइव हिमाचल/सोलन: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन कविता ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन के कार्यालय के लिए 15 मार्गों पर स्टेज कैरिज बस रूट (टैंपो ट्रैवलर, 18 प्लस 02) के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाईन आवेदन 30 जून, 2025 तक किए जा सकते हैं तथा इस तिथि को बढ़ाया नहीं जाएगा। कविता ठाकुर ने कहा कि रूटों की जानकारी विभाग के पोर्टल https://online.himachaltransport.hp.gov.in/publiclogin     पर प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में 350 चयनित मार्गों पर स्टैज कैरिज बस रूट (टैंपो ट्रैवलर) के संचालन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह सभी प्रकाशित मार्ग रूट फार्मुलेशन कमेटी की अनुशंसा पर प्रकाशित किए गए हैं तथा इनमें से कोई भी रूट हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा सरेंडर नहीं किया गया है। कविता ठाकुर ने इच्छुक आवेदनकर्ताओं से आग्रह किया कि निर्धारित समय के भीतर इन रूटों पर आवेदन करना सुनिश्चित बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]