Home » ताजा खबरें » अलकनंदा में गिरी यात्रियों से भरी बस… 3 मौतें; 11 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अलकनंदा में गिरी यात्रियों से भरी बस… 3 मौतें; 11 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Alaknanda river bus fall: चारधाम यात्रा के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से सामने आई है, जहां बद्रीनाथ जा रही एक यात्रियों से भरी बस अचानक से सड़क से फिसलकर अलकनंदा नदी में गिर गई। जिससे बड़ा हादसा हो गया. बता दें कि इस हादसे में 18 लोग बह गए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई है. थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा और गोचर से पुलिस बल और SDRF की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं.  वहीं, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए कुछ घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. एक शव को भी बरामद किया गया है, जबकि अन्य व्यक्तियों की खोजबीन और रेस्क्यू अभियान जारी है. घटनास्थल पर SDRF, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत कार्यों में जुटी हुई हैं. संपूर्ण अभियान सीनियर अधिकारियों की निगरानी में संचालित किया जा रहा है. जनपद पुलिस आमजन से अपील कर रही है कि कृपया धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें.

तीन लोगों की मौत

एजेंसी के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया, “रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया. अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में ड्राइवर सहित कुल 20 लोग सवार थे.” हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई है और सात तो बताए जा रहे हैं. वहीं, 9 लोग लापता हैं.

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया, “रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर में 18 सीटर टेंपो ट्रैवलर के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए हैं. बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं.”

कैसे हुआ  हादसा?

रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास (UK08 PA 7444) दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से सीधे खाई में गिरकर नदी में चला गया. वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने और नदी में समाने से पूर्व इस वाहन में सवार कुछ लोग छिटक गए, जिनको रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से ऊपर सड़क पर लाया गया. घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]