Home » ताजा खबरें » राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठों के छात्रों ने शिमला राष्ट्रपति निवास माशोबरा का किया शैक्षणिक भ्रमण…

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठों के छात्रों ने शिमला राष्ट्रपति निवास माशोबरा का किया शैक्षणिक भ्रमण…

लाइव हिमाचल/सोलन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठों के कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 200 विद्यार्थियों ने 18 जून को शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास -रिट्रीट भवन, माशोबरा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर छात्रों ने देश की सांस्कृतिक धरोहर, स्थापत्य कला और प्रशासनिक विरासत को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया। वहीं इस भ्रमण का सफल संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु शर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने इस यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शैक्षणिक रूप से समृद्ध बनाने में विशेष भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रधानाचार्या ऋतु शर्मा ने कहा, शिक्षा तब और प्रभावशाली होती है जब छात्र उसे अनुभव करते हैं। ऐसे भ्रमण छात्रों को केवल ज्ञान ही नहीं, दृष्टिकोण भी देते हैं। इस शैक्षणिक भ्रमण हेतु विद्यार्थियों और शिक्षकों के आवागमन के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की 5 बसों की व्यवस्था राष्ट्रपति निवास, रिट्रीट भवन माशोबरा की ओर से की गई थी। साथ ही सभी प्रतिभागियों के लिए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन की भी व्यवस्था रिट्रीट प्रशासन द्वारा की गई, जिससे यह भ्रमण और भी यादगार बन गया। शिक्षकों की देखरेख में संपन्न यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक, जानकारीपूर्ण और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से राष्ट्रपति निवास रिट्रीट भवन, माशोबरा का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *