Home » ताजा खबरें » कुल्लू के कसोल में खाई में गिरी पर्यटकों की कार, बच्ची की हुई मौत…

कुल्लू के कसोल में खाई में गिरी पर्यटकों की कार, बच्ची की हुई मौत…

कुल्लू: कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के कसोल में लुधियाना के पर्यटकों की कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में 10 वर्षीय गगन प्रीत कौर पुत्री मनप्रीत कौर निवासी मुरकरिमा लुधियाना की मौत हो गई। इस हादसा मंगलवार देर रात हुआ। पुलिस के मुताबिक मणिकर्ण के कसोल से एक किलोमीटर पीछे पंजाबी चूल्हा के पास पर्यटकों की कार डीएल-10सीजी-1438 अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट नीचे खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार एक पेड़ से अटक गई। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों की मदद की और 108 एंबुलेंस व पुलिस को सूचित किया। हरलीन कौर पुत्री मनप्रीत कौर को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू डा. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने की है। हादसा मंगलवार देर रात हुआ। पुलिस के मुताबिक मणिकर्ण के कसोल से एक किलोमीटर पीछे पंजाबी चूल्हा के पास पर्यटकों की कार डीएल-10सीजी-1438 अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट नीचे खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार एक पेड़ से अटक गई। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों की मदद की और 108 एंबुलेंस व पुलिस को सूचित किया। हरलीन कौर पुत्री मनप्रीत कौर को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू डा. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *