Home » ताजा खबरें » नौणी यूनिवर्सिटी में मंडी की 27 महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण…

नौणी यूनिवर्सिटी में मंडी की 27 महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण…

लाइव हिमाचल/सोलन: विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के तहत डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से मंडी जिला की महिलाओं के लिए दो दिवसीय  “फलों और सब्जियों के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन” पर व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मंडी जिला की 27 महिला प्रशिक्षुओं ने भाग लिया,ये कार्यक्रम नाबार्ड द्वारा प्रायोजित किया गया था।वहीं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश शर्मा और सह-समन्वय डॉ. अनिल वर्मा और डॉ. अभिमन्यु ठाकुर की देखरेख में प्रशिक्षण कार्यक्रम चला। कार्यक्रम में विभिन्न संकाय सदस्यों द्वारा इंटरैक्टिव सत्र और व्यावहारिक प्रदर्शन शामिल थे, जिनका उद्देश्य प्रशिक्षुओं के तकनीकी कौशल को बढ़ाना था। प्रशिक्षण में जूस और पल्प निकालना, फलों पर आधारित पेय पदार्थ, फ्रूट बार (पापड़), ऑस्मोटिकली सूखे उत्पाद, फ्रूट जैम, चटनी, अचार, टमाटर सॉस और कैचप तैयार करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन अवसर पर मुख्यातिथि खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के  विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा ने किया। इसमें फल प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, लाइसेंसिंग, खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही प्रतिभागियों से  फीडबैक भी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]