Home » Uncategorized » Himachal Weather: हिमाचल में आज मौसम लेगा करवट, इन जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश

Himachal Weather: हिमाचल में आज मौसम लेगा करवट, इन जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज दोपहर बाद भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी कर सिरमौर, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिला में शाम के वक्त आंधी तूफान चलने की चेतावनी जारी की है। शिमला व कुल्लू जिला में कुछेक स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश रिकॉर्ड की जाएगी और परसों भी मौसम खराब बना रहेगा. आज जिला कांगड़ा , लाहुल स्पीति, कुल्लू  और शिमला में बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है. आज और कल भी प्रदेश में कई जगह तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है, जिसके कारण सेब, टमाटर और सब्जियों की फसलें तेज हवाओं से नष्ट हो सकती हैं।

इन जिलों में होगी बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल पांच जिलों में लाहुल स्पीति , कुल्लू , शिमला और कांगड़ा में बारिश होने की संभावना है . मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और खेतों में मजबूत संरचनाएं बनाने और फलों की थैलियों की जांच भी करें.

गर्मी से राहत पाने पर्यटकों ने किया पहाड़ों का रुख

मैदानों में गर्मी बढ़ते ही पहाड़ों पर सैलानियों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया है. वीकेंड पर पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं. जून के लिए भी कमरों की बंपर बुकिंग फिर शुरू हो गई है. सैलानियों की संख्या बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून जून के आखिरी सप्ताह तक पहुंचने की संभावना है . मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस बार मानसून सामान्य से चार प्रतिशत अधिक यानी 104 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. पिछले साल 27 जून को मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी थी. अगर स्थितियां अनुकूल रहीं, तो इस साल भी लगभग इसी समय मानसून की आमद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]