Home » ताजा खबरें » गुजरात विमान हादसे की त्रासदी के चलते हिमाचल भाजपा के सभी कार्यक्रम हुए रद्द…

गुजरात विमान हादसे की त्रासदी के चलते हिमाचल भाजपा के सभी कार्यक्रम हुए रद्द…

Gujarat plane crash/लखनऊ : गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के क्रैश होने से पूरा देश स्तब्ध है. इस विमान में 242 लोग सवार थे. इस हादसे की वजह से बीजेपी ने आज अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं. इन कार्यक्रमों में ‘बीजेपी के अल्पसंख्यकों का पैगाम, मोदी के साथ मुसलमान’ कार्यक्रम शामिल था. उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मुख्तार अब्बास नकवी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और मंत्री दानिश आजाद को कार्यक्रम में शामिल होना था. इस विमान हादसे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह बहुत दु:खद घटना है. जब एयरक्राफ्ट क्रैश होता है तो घटना बड़ी होती है. हमारी अपील है कि सरकार सभी की मदद करे. हालांकि सरकार इस समय राहत-बचाव कार्य में पहले से ही लगी होगी. ईश्वर से कामना है कि इसमें किसी की जान न गई हो। कहा जा रहा है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे, जिनकी प्लेन टिकट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ये भी कहा जा रहा है कि प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं. बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स हॉस्टल में रहने वाले करीब 15 डॉक्टर घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]