Home » ताजा खबरें » विराट कोहली ने किया टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान…

विराट कोहली ने किया टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान…

नेशनल डेस्क: क्रिकेट जगत से बड़ी खबर आ रही है। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड दौरे से पहले विराट ने यह बड़ा ऐलान किया है। कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया। हाल ही में रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रोहित के संन्यास लेने के 5 दिन बाद विराट कोहली ने भी क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट से विदाई ले ली है। इस तरह स्टार बल्लेबाज के 14 साल के लंबे युग का अंत हो गया है। किंग कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए . कोहली ने टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े हैं. विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर संन्यास का ऐलान किया. उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा. सफ़ेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है. शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं. कोहली ने आगे कहा, ‘जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है – लेकिन यह सही लगता है. मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है. मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभार से भरा दिल लेकर जा रहा हूं जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया. मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा. विराट टेस्ट इतिहास में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. विराट ने 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की जिसमें 40 में टीम को जीत हासिल हुई. कोहली ने जब कप्तानी संभाली थी, तब भारतीय टीम सातवें स्थान पर थी. लेकिन खुद एवं साथी खिलाड़ियों की मेहनत की बदौलत कोहली ने वर्ल्ड नंबर-1 पॉजिशन पर पहुंचाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *