Home » Uncategorized » सोलन के रेस्टोरेंट के पास हवा में गोली चलाने का मामला आया सामने पुलिस जांच में जुटी…

सोलन के रेस्टोरेंट के पास हवा में गोली चलाने का मामला आया सामने पुलिस जांच में जुटी…

लाइव हिमाचल/ सोलन: जिला सोलन के परवाणू में एक व्यक्ति द्वारा रेस्टोरेंट के पास पिस्टल से हवा में गोली चलाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि  परवाणु में एक शिकायतकर्ता निवासी परवाणू तहसील कसौली जिला सोलन थाना परवाणू में शिकायत दर्ज करवाई कि इन्होनें दिनांक 10.05.2025 को “परवाणू की आवाज” नामक फेसबुक आईडी के फेसबुक पेज पर एक व्यक्ति को पिस्टल से हवा में गोली चलाते हुए देखा। जिस स्थान पर यह व्यक्ति खड़े होकर पिस्टल से हवा में गोली चला रहा था वह स्थान इन्हें एक रेस्टोरेंट चक्की मोड़ प्रतीत हुआ। इस हरकत से आसपास मौजूद लोगों की जान को खतरा पैदा हुआ। शिकायत के आधार पर थाना परवाणू में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वहीं एसपी गौरव सिंह ने कहा, कि यह घटना बहुत गंभीर है और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और व्यक्ति की पहचान की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो चक्की मोड़ के एक रेस्टोरेंट के पास का है। उन्होंने बताया कि पुलिस रेस्टोरेंट के मालिक और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *