India Pakistan War End: भारत पाकिस्तान सीजफायर पर पूरी तरह से तैयार है. इसकी जानकारी सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर दी. इसके बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 3:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया. उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे. आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12 बजे फिर से बात करेंगे. वहीं विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है. भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है. वह ऐसा करना जारी रखेगा।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का बयान
वहीं, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है. भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है. वह ऐसा करना जारी रखेगा.’
मार्को रूबियो ने कहा
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि पिछले 48 घंटों में वेंस और मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है. मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं. हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक और राजनेतापन की सराहना करते हैं.’





