Home » ताजा खबरें » जम्मू-कश्मीर में पढ़ रहे हिमाचली छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए CM ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश…

जम्मू-कश्मीर में पढ़ रहे हिमाचली छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए CM ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश…

लाइव हिमाचल/शिमला : उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर, जम्मू-कश्मीर, विशेष रूप से श्रीनगर में पढ़ाई कर रहे हिमाचली विद्यार्थियों को सुरक्षित वापिस लाने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इन छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 103 छात्र जम्मू-कश्मीर में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और भारत-पाकिस्तान के मध्य बढ़ रहे तनाव के दृष्टिगत इनके परिजन अत्यंत चिंतित हैं और बच्चों की सुरक्षित वापिसी की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के आग्रह पर जारी किए, जिसमें उनकी तरफ से जम्मू-कश्मीर, विशेष रूप से श्रीनगर में पढ़ाई कर रहे हिमाचली विद्यार्थियों को सुरक्षित वापस लाने का आग्रह किया। केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इन छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 103 छात्र जम्मू-कश्मीर में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और भारत-पाकिस्तान के मध्य बढ़ रहे तनाव के दृष्टिगत इनके परिजन अत्यंत चिंतित हैं, ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के छात्रों की सुरक्षा और कुशलता राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार इस दिशा में हर संभव कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *