Home » ताजा खबरें » पाकिस्तान के गोलीबारी में हिमाचल प्रदेश के सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद, पंजाब रजिमेंट में थे तैनात…

पाकिस्तान के गोलीबारी में हिमाचल प्रदेश के सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद, पंजाब रजिमेंट में थे तैनात…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/धर्मशाला : सीमा पर पाकिस्तानी की तरफ से गोलीबारी में हिमाचल प्रदेश के फौजी सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद गए. उनकी शहादत की खबर कांगड़ा प्रशासन को मिली है. धर्मशाला के शाहपुर के शाहपुर के झुलाड़ वार्ड-4 के रणबांकुरे सूबेदार मेजर पवन कुमार जरियाल (48) ने राजौली में पाकिस्तानी की तरफ से गोलीबारी में शहीद हो गए. वह 25 पंजाब रेजीमेंट मे तैनात थे. जानकारी के अनुसार, सूबेदार मेजर पवन कुमार जरियाल सैनिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता गरज सिंह भी भारतीय सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत हुए हैं. कांगड़ा के डीसी  हेमराज बैरवा ने मामले की पुष्टि की और बताया कि सेना की तरफ से सूचना मिली है. उन्होंने कहा कि एसडीएम शाहपुर करतार चंद शहीद को पवन कुमार के परिवार के घर भेजा गया है. उधर, घटना के बाद पवन के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. आज शाम या कल सुबह तक उनके पार्थिव शरीर के घर पहुंचने के आसार हैं। सेबूदार मेजर की शहादत पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया और कहा कि  पाकिस्तान से मुठभेड़ के दौरान ज़िला कांगड़ा के शाहपुर नगर पंचायत निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. देश की सेवा में वीर जवान पवन कुमार जी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें. मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारजनों के साथ हैं. गौरतलब है राजौरी में शनिवार को पाकिस्तान की तरफ से हमला किया गया था, जिसमें एडीसी राजौरी भी गोलीबारी का शिकार हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई. उनके आवास को निशाना बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *