Home » ताजा खबरें » कांगड़ा में आसमान से गिरी ‘बम जैसी’ वस्तु, सड़क पर बना गड्ढा…

कांगड़ा में आसमान से गिरी ‘बम जैसी’ वस्तु, सड़क पर बना गड्ढा…

लाइव हिमाचल/कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गंगथ पंचायत के करियाल गांव में देर देर रात शुक्रवार को एक रहस्यमयी “बम जैसी” धातु की वस्तु मिलने से सनसनी फैल गई. यह घटना उस समय सामने आई जब गांव के लोगों ने सड़क के बीचोंबीच करीब 10 इंच गहरा गड्ढा देखा, जिसमें करीब 8 इंच लंबी लोहे की वस्तु फंसी हुई थी. दरअसल, गांव करियाल, नूरपुर से 10 किमी और पठानकोट से 12 किमी की दूरी पर स्थित है. चश्मदीदों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8 बजे पठानकोट की ओर से जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. गांव प्रधान जोगिंदर सिंह और पूर्व प्रधान रमेश चंद ने बताया कि आसमान से जलता हुआ रॉकेटनुमा कोई वस्तु आई और सड़क पर जोर से आकर गिरी, जिससे तेज आवाज और कंपन हुआ. घटना के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां गहरा गड्ढा और जलती हुई धातु की वस्तु पड़ी मिली. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसने तत्काल मौके पर पहुंचकर वस्तु को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह वस्तु किसी मिसाइल, रॉकेट या उपग्रह के हिस्से की है या किसी विस्फोटक का अंश. सुरक्षा एजेंसियों को भी जानकारी दे दी गई है और बम डिस्पोज़ल टीम द्वारा परीक्षण किया जा रहा है. इस रहस्यमयी घटना के बाद इलाके में दहशत और उत्सुकता दोनों का माहौल है. वहीं प्रशासन ने लोगों से अफवाह न फैलाने और सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *