Home » ताजा खबरें » परवाणू, बद्दी व नालागढ़ के तहसील क्षेत्रों में आज रात्रि 08.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा…

परवाणू, बद्दी व नालागढ़ के तहसील क्षेत्रों में आज रात्रि 08.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/सोलन: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने युद्ध की आशंका के दृष्टिगत सोलन ज़िला के सीमावर्ती क्षेत्र परवाणू, बद्दी व नालागढ़ के तहसील क्षेत्रों में आज रात्रि 08.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा। मनमोहन शर्मा ने इन स्थानों पर सभी व्यपारियों से रात्रि 08.00 बजे अपनी दुकानें बंद करने का आग्रह किया। उन्होंने सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने अधिकार क्षेत्र में पंचायतों में ब्लैक आउट की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह उद्योगपतियों से आग्रह करें कि किसी भी उद्योग में कर्मचारियों की नाइट शिफ्ट न लगाएं। उन्होंने उपमण्डलाधिकारी कसौली को आर्मी के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि स्थिति के अनुसार ज़िला में और स्थानों पर भी ब्लैक आउट किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]