लाइव हिमाचल/सोलन: जिला सोलन के कंडाघाट क्षेत्र में फेसबुक पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डालने वाली महिला को सोलन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी गौरव सिंह ने बताया कि एक विशेष समुदाय की महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पाकिस्तान के पक्ष में कई आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए थे। इसके बाद स्थानीय युवाओं ने इस हरकत को देशविरोधी बताते हुए कंडाघाट पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। यह महिला सिलाई का व्यवसाय करती है। महिला ने अपनी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक देश विरोधी और भड़काऊ पोस्ट शेयर की है। उसकी पोस्ट से भारतीय सेना और भारत के आम लोगों के मनोबल को ठेस पहुंची है जो उसका इस तरह की पोस्ट समाज में तनाव उत्पन्न करने वाली है। जिस पर पुलिस थाना कंडाघाट में उपरोक्त अभियोग दर्ज किया गया है। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी महिला निवासी डा०खा० व तह० कंडाघाट जिला सोलन हि०प्र० उम्र 48 वर्ष को गिरफतार किया गया है। वहीं महिला आरोपी का मोबाइल फ़ोन भी जब्त कर लिया गया है। जाँच के दौरान पाया गया कि उक्त महिला अपने परिवार के साथ लगभग 25 से 30 वर्षों से कंडाघाट में किराये के कमरे में रह रही है जो सिलाई का कम करती है। वहीं गिरफ्तार महिला को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। वह इस मामले में आगामी जांच जारी है।




