नेशनल डेस्क: उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार शेलिंग के चलते एक महिला की मौत हो गई और दूसरी घायल हो गईं. प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को उस समय हुई जब रजरवानी से बारामुला जा रही एक वाहन पर मोहुरा के पास गोले छोड़े गए. गोलाबारी के दौरान वाहन पर लगी गोले की वजह से नर्गिस बेगम, जो बशीर खान की पत्नी और रजरवानी की निवासी थीं, उनकी की मौत हो गई. वहीं, वाहन में मौजूद दूसरी महिला हफीजा, जो रजीक अहमद खान की पत्नी हैं, वह घायल हो गईं. घायल महिला को तुरंत जीएमसी बारामुला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने भी इस खबर की पुष्टि की है। यह घटना उत्तरी कश्मीर के उरी, कुपवाड़ा और बारामुला के सीमाई इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से लगातार चल रही गोलाबारी के बीच आई है. पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई बार बड़े पैमाने पर शेलिंग की है, जिसमें नागरिकों और सुरक्षाबलों को भारी नुकसान हुआ है। इस गोलाबारी में गुरुवार तक कम से कम 15 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 59 अन्य घायल हुए हैं. पाकिस्तानी सैनिकों की गोलाबारी में एक भारतीय सेना का जवान भी शहीद हो गया. बुधवार से गुरुवार की रात तक कुपवाड़ा, बारामुला, उरी और अखनूर के आगे वाले गांवों में भारी तोपखाने और मोर्टार से गोलाबारी हुई. अकेले पुंछ में 13 लोगों की मौत हो गई थी. यहां 44 लोग घायल हो गई थी. सुधार और सुरक्षा के मद्देनजर, उरी सेक्टर में स्थानीय प्रशासन ने सीमाई गांवों के नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है. लगातार आ रही गोलाबारी से उन लोगों की जान और सुरक्षा खतरे में बनी हुई है।




