Home » ताजा खबरें » भारत-पाकिस्तान तनाव: जम्मू, राजस्थान, पंजाब पर ड्रोन-मिसाइलों से हमला, S400 ने मार गिराए; बॉर्डर पर लोग बंकरों में शिफ्ट…

भारत-पाकिस्तान तनाव: जम्मू, राजस्थान, पंजाब पर ड्रोन-मिसाइलों से हमला, S400 ने मार गिराए; बॉर्डर पर लोग बंकरों में शिफ्ट…

नेशनल डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है. खबर है कि, जम्मू में एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं. बता दें कि,पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के शहरों पर हमला करने की नाकाम कोशिश की. पाकिस्तान में जम्मू-कश्मीर की ओर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया हैं. हालांकि, भारतीय रक्षा बलों ने पाकिस्तान के हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया. पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार रात को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए डिफेंस सिस्टम S-400 से ड्रोन्स-मिसाइल मार गिराईं। जानकारी के मुताबिक भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पठानकोट में पाकिस्तान के फाइटर जेट को मार गिराया। हालांकि, सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जम्मू और पठानकोट पर सुसाइड ड्रोन्स से हमला हुआ। पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।

भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़े जरूरी अपडेट्स…

  • पाकिस्तान की तरफ से आरएसपुरा सेक्टर में भारी शेलिंग हो रही है। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कुपवाड़ा और बारामूला में भारी फायरिंग हो रही है। भारतीय सेना जवाब दे रही है।
  • सतवारी, सांबा, आरएस पुरा सेक्टर और अरनिया में 8 मिसाइलें दागीं। इन्हें भी भारतीय S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।
  • पाकिस्तान की तरफ से हो रहे हमलों को देखते हुए जम्मू में सीमा के पास रह रहे लोगों को बंकर में ले जाया गया है। पूरे कश्मीर में बिजली बंद कर दी गई है।

इन इलाकों में पूरी तरह ब्लैक आउट

  • जम्मू-कश्मीर: जम्मू, उधमपुर, किश्तवाड़, अखनूर, सांबा, श्रीनगर और अनंतनाग
  • राजस्थान: बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर
  • पंजाब: चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरनतारन
  • गुजरात: भुज, कच्छ और पाटण।

ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन यानी बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे बताया कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के शहरों को भी निशाना बनाया। इस दौरान अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गई थीं। इन्हें भी नाकाम कर दिया गया।

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता का बयान

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस (Tammy Bruce) ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की. दोनों कॉल में विदेश मंत्री ने तत्काल तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया और संघर्ष को समाप्त करने का आह्वान किया. उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत के लिए अमेरिकी समर्थन व्यक्त किया और संचार में सुधार के लिए निरंतर प्रयासों को प्रोत्साहित किया।

एयर इंडिया ने जारी की ट्रेवल एडवाइजरी

भारत-पाकिस्तान के बीच गतिरोध के मद्देनजर एयर इंडिया ने ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है. विमानन कंपनी ने एक्स पर लिखा, एयरपोर्ट पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के लिए नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा जारी आदेश के मद्देनजर, पूरे भारत में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने एयरपोर्ट पर निर्धारित प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले पहुंचें, ताकि चेक-इन और बोर्डिंग में कोई दिक्कत न हो. प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]