Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश में बदले गए 52 स्कूलों के प्रिंसिपल; नए स्थानों पर दी गई तैनाती

हिमाचल प्रदेश में बदले गए 52 स्कूलों के प्रिंसिपल; नए स्थानों पर दी गई तैनाती

शिमला : हिमाचल की सुक्खू सरकार ने स्कूल कैडर के 52 प्रधानाचार्यों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। पिछले महीने भी प्रधानाचार्यों के तबादले के आदेश जारी किए गए थे। हालांकि, उसमें कुछ खामियां नजर आईं, जिसके बाद सरकार ने उस आदेश पर रोक लगा दिया था।

नए सिरे से जारी किए गए आदेश

राज्य सरकार ने स्कूल कैडर के 52 प्रधानाचार्य के तबादला आदेश जारी किए हैं। सचिव शिक्षा विभाग राकेश कंवर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने पिछले महीने स्कूल प्रधानाचार्य के तबादले किए थे, लेकिन इसमें कई तरह की खामियां थी, जिसके बाद आदेशों पर रोक लगाई थी। अब नए सिरे से आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, एक दूसरी खबर की बात करें तो अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पीटीएफ) के आंदोलन को समर्थन दिया है। शिमला स्थित शिक्षा निदेशालय के बाहर 25 अप्रैल से शिक्षक 25 सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। संघ ने कहा कि राज्य सरकार मांगों को सहानुभूति पूर्वक सुने व कार्रवाई करें। शिमला में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र डबास, तकनीकी सलाहकार राजपाल सहरावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा सीबी सिंह सहरावत, उप महासचिव दीपक पंत, पीटीएफ के राज्य अध्यक्ष जगदीश शर्मा, पूर्व राज्य अध्यक्ष देवेंद्र केवल, मुख्य संरक्षक राम सिंह राव, राज्य संयोजक रमेश शर्मा व कार्यालय सचिव दीप वर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने वाले प्राथमिक शिक्षकों को निलंबित को रद किया जाए। विभाग ने एक दिन का वेतन काटने का जो निर्णय लिया गया है, उसे भी वापस लिया जाए। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ निर्दोष प्राथमिक शिक्षकों पर की अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक कार्रवाई की निंदा करता है। चेतावनी देते हुए कहा कि संघ हिमाचल में बड़ा आंदोलन करता है तो उसे 25 राज्यों के प्राथमिक शिक्षक भाग लेंगे। अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन में विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी भी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *