Home » Uncategorized » आज का राशिफल 8 मई 2025: वृषभ कर्क और कन्या राशि को चंद्राधि योग से मिल रहा लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल 8 मई 2025: वृषभ कर्क और कन्या राशि को चंद्राधि योग से मिल रहा लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 8 May 2025 : 8 मई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार बता रहा है कि आज का दिन वृषभ, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। इसकी वजह है कि आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कन्या राशि में होने जा रहा है। जबकि आज चंद्रमा से सप्तम भाव में शुक्र मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। जबकि चंद्रमा से अष्टम भाव में सूर्य और बुध की युति बन रही है जिससे आज बुधादित्य और चंद्राधियोग का संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि, विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा

​मेष राशि, विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से भी आपको सतर्क रहना होगा। आपकी कमाई आज बढेगी और आपको आज तकनीकी काम में सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत बनाए रखने में आप सफल रहेंगे। आपको आज कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपको आज दूसरों के मामलों से दूर रहना चाहिए। लव लाइफ में आज नई ताजगी आएगी और आप अपने रिश्ते को लेकर कुछ विचार कर सकते हैं।

आज आपका भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको जल में हल्दी मिलाकर आज सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।

वृषभ राशि,तरक्की पाने का मौका मिलेगा

​वृषभ राशि,तरक्की पाने का मौका मिलेगा

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आपको आज अपने करियर और कारोबार में लाभ और तरक्की पाने का मौका मिलेगा। आपको आज नौकरी में सहकर्मियों और विशेष तौर पर महिला सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपको आज अपने पूर्व कार्यों का भी फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन आपका आज सुखद होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी पारिवारिक समस्या का निदान करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको भी सफलता मिल सकती है।

आज का वृषभ राशि वालों का भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

​मिथुन राशि,जीवन में सुख और प्रेम बना रहेगा

​मिथुन राशि,जीवन में सुख और प्रेम बना रहेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन गुरु और चंद्रमा के नवम पंचम योग से लाभदायक और सुखद रहेगा। आपको आज चतुराई और बुद्धिमत्ता से करियर में लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और प्रेम बना रहेगा। आप अपने कार्यों के प्रति सक्रिय रहेंगे और अपनी विश्लेषणात्मक शक्ति से अपना करियर में प्रगति करेंगे। आप उन क्षेत्रों में काम करेंगे जहां से आपको लाभ मिलेगा। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने से भी आनंद मिलेगा।

आपका भाग्य आज 87 प्रतिशत आज साथ दे रहा है। आपको आज गणेशजी के मंत्र ओम गं गणपतये नमः का जप करना चाहिए।

कर्क राशि,करियर में प्रगति होगी

​कर्क राशि,करियर में प्रगति होगी

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में प्रगति दिलाने वाला है। आपको आज अपनी योजना और परिश्रम का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आप आज अपनी ऊर्जा और साहसिक निर्णय से भी लाभ ले पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको आज वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। कारोबार में आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आपको आज अपनी रचनात्मक क्षमता का भी लाभ मिलेगा। लेकिन सलाह है कि आज आप जोखिम वाले काम में हाथ डालने से बचें।

आज आपका भाग्य 87 प्रतिशत साथ द रहा है, आपको आज रुद्राष्टक का पाठ करना चाहिए।

सिंह राशि, लाभ पाने की खुशी होगी

​सिंह राशि, लाभ पाने की खुशी होगी

सिंह राशि के लोगों को आज गुरुवार के दिन प्रयास से बढ़कर सफलता मिलेगी। आपको आज कोई बड़ी खुशी मिल सकती है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। बिजनेस के मामले में आपको आज सफलता मिलेगी, आपकी कमाई में वृद्धि होगी। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ सुखद पल बिताएंगे। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी और आप परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आपको आज पिता से भी सहयोग और लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढेगा।

सिंह राशि वालों का भाग्य आज 85 प्रतिशत साथ दे रहा है। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

​कन्या राशि, तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी

​कन्या राशि, तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मनोरंजक और सुखद रहेगा। आपको आज अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक क्षमता का फायदा होगा। आपके वैवाहिक संबंध मधुर बने रहेंगे। आप बिजनेस में कमाई कर पाएंगे। आपको आज जल और तरल चीजों के कारोबार से लाभ मिल सकता है। नौकरी में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आप तकनीकी कार्यों में भी आज सफलता पाएंगे। अचानक यात्रा का संयोग बनेगा। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा। प्रतियोगिता में आपको आज सफलता मिलेगी।

कन्या राशि का भाग्य आज 84 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए।

​तुला राशि,शुभ सूचना मिल सकती है

​तुला राशि,शुभ सूचना मिल सकती है

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला और मानसिक उलझन वाला रहेगा। लेकिन अच्छी बात है कि आपको आज जीवनसाथी से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। जो जातक बीमार चल रहे है उनकी सेहत में आज सुधार होगा। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है उनको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। दोस्तों के साथ आप आज मनोरंजक समय बिताएंगै। नौकरी में आपको कुछ तनाव मिल सकता है। कोई नया काम आपके ऊपर अचानक ही आ सकता है। महिलाओं को आज मायके से लाभ मिल सकता है।

आज तुला राशि का भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

​वृश्चिक राशि,सरकारी काम में परेशानी हो सकती है

​वृश्चिक राशि,सरकारी काम में परेशानी हो सकती है

वृश्चिक राशि के लिए आज गुरुवार का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए, दूसरों के मामलों में हाथ डालने से आपको परेशानी हो सकती है। आपको आज सरकारी काम में कुछ परेशानी हो सकती है। घर परिवार में आपको आज वाणी पर कंट्रोल करना चाहिए नहीं तो किसी करीबी व्यक्ति के साथ मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस में आपको आज फंसा हुआ धन मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप खान पान पर संयम रखें नहीं तो स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

आज वृश्चिक राशि वालों का भाग्य 78 प्रतिशत साथ दे रहा है। नारायण कवच का पाठ लाभदायक होगा।

​धनु राशि, ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा

​धनु राशि, ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा

धनु राशि के लोगों को आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सहयोग की जरूरत होगी। आपको आज ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा, आपके रिश्ते में भी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। आपको किसी कारणवश अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। नौकरी कारोबार में आपको अपने अहम को साइड करके काम करना होगा नहीं तो आपका इहो हर्ट हो सकता है। आज आप घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। बिजनेस में कमाई आज अच्छी रहेगी।

आज आपका भाग्य 86 प्रतिशत आपका साथ दे रहा है, श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

​मकर राशि,लगनशीलता से लाभ पाएंगे

​मकर राशि,लगनशीलता से लाभ पाएंगे

मकर राशि के जातक आज अपनी मेहनत और लगनशीलता से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपके ऊपर आज काम का दबाव रह सकता है। वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो आज वह दूर हो सकता है। लव लाइफ में आपके आज प्रेम बना रहेग। धर्म कर्म के विषयों में आपकी रुचि रहेगी। किसी शुभ और मांगलिक काम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आप अपने किसी शौक को पूरा करने के लिए धन खर्च करेंगे।

आज भाग्य 82 प्रतिशत आपके पक्ष में होगा, शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

कुंभ राशि,तकनीकी क्षेत्र से लाभ पाएंगे

कुंभ राशि,तकनीकी क्षेत्र से लाभ पाएंगे

कुंभ राशि के लोगों को आज कुछ नया और रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा। आपको आज आर्थिक लाभ का भी मौका प्राप्त होग। दोस्तों और निकट संबंधियों से आप आज सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आपको आज निर्णय लेने में उतावलेपन से बचना चाहिए। जो लोग किसी तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको आज अपने ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। कोई पुराना मित्र आपके काम आ सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

भाग्य आज 87 प्रतिशत आपके पक्ष में है, पीले चंदन का तिलक लगाएं।

​मीन राशि,चाहत पूरी होगी, प्रसन्न होंगे

​मीन राशि,चाहत पूरी होगी, प्रसन्न होंगे

मीन राशि के जातक आज अपने करियर और कामकाज में अनुकूल परिणाम प्राप्त करेंगे। आप आज आर्थिक मामलों में अपने प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपकी आपकी चाहत पूरी होने से भी आपको आज खुशी मिेलेगी। कार्यक्षेत्र में आप आज सहकर्मियों से तालमेल बनाए रख पाएंगे और आपको उनसे अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त। आप आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय भी बिता सकते हैं। बच्चों की सेहत और उनसे संबंधित विषयों को लेकर चिंता हो सकती है।

भाग्य आपका 84 प्रतिशत साथ देगा, विष्णु चालीसा का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *