Home » ताजा खबरें » हिमाचल CM से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा:ओक ओवर में आधा घंटा चली मीटिंग, देश-प्रदेश की राजनीतिक पर मंथन…

हिमाचल CM से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा:ओक ओवर में आधा घंटा चली मीटिंग, देश-प्रदेश की राजनीतिक पर मंथन…

लाइव हिमाचल/शिमला: पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओकओवर में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई। हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है। आनंद शर्मा पूर्व यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही वह राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता भी रह चुके हैं। वह कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा एनएसयूआई के संस्थापक सदस्य के साथ ही भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें कांगड़ा संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ पार्टी नेता मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ हुई उनकी मुलाकात के कई मायने निकाल रहे हैं। आगामी वर्ष अप्रैल माह में राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है। आनंद शर्मा पूर्व में भी प्रदेश से राज्यसभा के लिए कई बार चुने जा चुके हैं। हालांकि कुछ पार्टी नेताओं का यह भी तर्क है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह आगामी वर्ष खाली होने वाली राज्यसभा सीट के लिए सशक्त दावेदार हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]