Home » ताजा खबरें » मायके में रह रही महिला की बीमार बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर लगाए गंभीर आरोप

मायके में रह रही महिला की बीमार बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर: नादौन उपमंडल के मण पंचायत स्थित तरेटी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तलाक की प्रक्रि या से गुजर रही एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने जबरन उनकी बीमार बेटी को उसके पास छोड़ दिया, जिसके कुछ ही घंटों बाद बच्ची की मौत हो गई। उक्त महिला का कहना है कि वह काफी समय से अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी, जबकि उनकी 6 वर्षीय बेटी अपने पिता के पास सुजानपुर में रह रही थी। महिला ने बताया कि गत दिन बाल विकास विभाग ने उसे और उसके पति को हमीरपुर बुलाया था। वहां विभाग और उसके पति ने दबाव बनाकर बच्ची को साथ ले जाने को मजबूर किया। जब महिला ने मना किया, तो पति बच्ची को जबरन वहीं छोड़कर चला गया। विभाग ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया। महिला ने किसी तरह बच्ची को लेकर अपने मायके पहुंची लेकिन रात को ही बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मंगलवार सुबह उक्त महिला ने नादौन थाना में शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की छानबीन शुरू कर दी गई है। बच्ची की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]