Home » ताजा खबरें » 1.310 किलोग्राम चरस सहित तीन व्यक्तियों को सोलन पुलिस ने किया गिरफ्तार…

1.310 किलोग्राम चरस सहित तीन व्यक्तियों को सोलन पुलिस ने किया गिरफ्तार…

. आरोपियों के ठिकानों पर दबिश कर 520 ग्राम चरस भी की बरामद
सोलन : पुलिस की विशेष अन्वेषण ईकाई की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक गाडी नम्बर HR-21G-0577 स्वीफट डिजायर गौडा स्कूल के पास खड़ी है, जिसमे प्रकाश ठाकुर रविन्द्र शर्मा व राजेश पांडे नाम के व्यक्ति सवार है तथा उक्त तीनो व्यक्ति चरस के अवैध कारोबार में संलिप्त है । यह भी सूचना मिली कि आज भी उपरोक्त तीनो व्यक्ति भारी मात्रा में चरस को सप्लाई करने के लिए लाए है जो गौड़ा क्षेत्र में लोगों को सप्लाई करने की फिराक में हैं। इस सूचना पर विशेष अन्वेषण ईकाई (SIU) की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुकाम गौड़ा स्कूल के पास खड़ी उपरोक्त गाड़ी में बैठे तीनो व्यक्तियों प्रकाश ठाकर उम्र 55 वर्ष पुत्र लायक राम निवासी गांव कोट डा० चम्बी तहसील चौपाल जिला शिमला रविन्द्र शर्मा उम्र 56 वर्ष पुत्र स्व०जय राम निवासी गाँव धमान्दर डाo भडोली तह० राजगढ़ जिला सिरमौर व राजेश पाण्डे उम्र 41 वर्ष पुत्र सेवा राम पाण्डे निवासी गांव सेवग डाo बलग तहसील ठियोग जिला शिमला से काबू। करके 1.310 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। जिस पर पुलिस थाना कंडाघाट में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान उक्त वारदात में संलिप्त गाड़ी नम्बर HR-21G-0577 स्वीफट डिजायर को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया। गिरफतार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके 3 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। गिरफतार तीनों आरोपियों के पूर्व के अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है । मामले में जांच जारी है । आरोपियों की ठिकानों पर दबिश दी गई और आरोपी। प्रकाश ठाकुर के घर से 520 ग्राम चरस बरामद की गई जिस पर शिमला के चौपाल थाना में मुक़दमा दर्ज किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]