Home » ताजा खबरें » कागज बचाने के लिए अब नगर निगम शिमला में ऑनलाइन मीटिंग लेंगे पार्षद, सभी को मिलेंगे लैपटॉप

कागज बचाने के लिए अब नगर निगम शिमला में ऑनलाइन मीटिंग लेंगे पार्षद, सभी को मिलेंगे लैपटॉप

शिमला : जून से नगर निगम शिमला की मासिक बैठक ई-विधान की तर्ज पर ऑनलाइन होगी। नगर निगम के पार्षदों प्रस्ताव के अलावा सभी एजेंडा ऑनलाइन दिखेंगे। अभी तक नगर निगम के पार्षदों को कागज पर बैठक का एजेंडा प्रिंट करवा दिया जाता है। इससे जहां कागज की बचत होगी वहीं काम में पारदर्शिता व सरलता भी आएगी। नगर निगम की कार्यप्रणाली को ई-विधान की तर्ज पर ऑनलाइन बनाने के लिए काफी पहले से काम चल रहा था, लेकिन इसका काम कर रही कंपनी बीच में ही काम छोड़कर चली गई थी। नगर निगम की ओर से कंपनी को करीब 90 प्रतिशत भुगतान भी कर लिया गया था। इसके बाद नगर निगम की ओर से कंपनी को बार-बार रिमाइंडर दिए थे, लेकिन कंपनी ने इसका काम पूरा नहीं किया। खासकर यूजर आइडी और पासवर्ड नहीं होने के कारण इसका काम भी आगे नहीं बढ़ रहा था। ऐसे में अब यूजर आइडी और पासवर्ड रिकवर कर लिया गया है और जल्द ही ई-विधान की तर्ज पर निगम की सदन भी ऑनलाइन होगा। इसके लिए तैयारियां अब तेज हो गई हैं। जून से निगम की बैठक ई विधान की तर्ज पर ऑनलाइन करने की तैयारी है। इसके बाद नगर निगम के पार्षदों को कागज पर एजेंडा आइटम प्रदान करने की बजाय उनकी जगह पर लैपटॉप लगेंगे। इनमें सारी जानकारी ऑनलाइन मौजूद रहेगी। इसके लिए लैपटाप की खरीद भी नगर निगम की ओर से कर ली गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]