Home » ताजा खबरें » जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद…

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद…

उधमपुर: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बृहस्पतिवार को तलाशी अभियान के बाद सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान डुडु-बसंतगढ़ इलाके में गोलीबारी हुई। मुठभेड़ अभी भी जारी है। वहीं बताया जा रहा है कि सेना ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है।

जम्मू कश्मीर में 60 से ज्यादा विदेशी आतंकी एक्टिव
चारों तरफ से सेना आतंकियों को निशाना बनाए हुए है। इस मुठभेड़ में रूक-रूक कर दोनों तरफ से गोलियों की आवाज आ रही है। घटनास्थल पर भारी फोर्स मौजूद है। पहलगाम हमले के बाद से ही भारतीय सेना अलर्ट मोड पर काम कर रही है। यही कारण है कि बीते 24 घंटों में सेना की ये दूसरी कार्रवाई है। सेना के सूत्रों की माने तो इस समय घाटी में 60 से ज्यादा विदेशी आतंकी एक्टिव हैं। व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर आज उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।’ उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। सेना ने कहा कि शुरुआती गोलीबारी में हमारा एक बहादुर जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा प्रयासों के बावजूद वह बच नहीं सका। उन्होंने कहा कि अंतिम सूचना आने तक मुठभेड़ जारी थी। जल्द ही ये ऑपरेशन खत्म कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]