Home » ताजा खबरें » सचिवालय के पास दृष्टिबाधित संघ ने किया चक्काजाम, सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, यातायात हुए बाधित

सचिवालय के पास दृष्टिबाधित संघ ने किया चक्काजाम, सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, यातायात हुए बाधित

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल के दृष्टिबाधित बेरोजगारों ने नौकरी की मांग को लेकर आज प्रदेश सचिवालय के बाहर चक्का जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, तो उस दौरान पुलिस से हल्की धक्का मुक्की भी हो गई। मगर प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं है।इस दाैरान दृष्टिबाधित छोटा शिमला पुलिस थाने के सामने सड़क पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। इससे यातायात बाधित हो गया। सुबह करीब 10:00 बजे से  दृष्टिबाधित सड़क पर बैठ गए। इस कारण ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि प्रदेश के दृष्टिबाधित बेरोजगार 540 दिन से शिमला में धरने पर बैठे हैं। प्रदेशभर के दृष्टिबाधित बेरोजगार नौकरी की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी ये लोग 12 बार छोटा शिमला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन और चक्का जाम कर चुके हैं। आज फिर से इन्होंने सचिवालय के बाहर धरना दिया। सुबह करीब 10 बजे से धरने पर बैठे बेरोजगार हटने को तैयार नहीं है। इससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। खासकर सुबह के वक्त स्कूली छात्रों और दफ्तर जाने वाले कामकाजी लोगों को ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ी। छोटा शिमला में दृष्टिबाधित बेरोजगारों के धरने की वजह से शिमला की लाइफ लाइन कहे जाने वाला कार्ट रोड बंद हो गया। दृष्टिबाधित संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि वे डेढ़ साल से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित बेरोजगार विभिन्न विभागों में खाली पदों पर बैकलॉग भर्ती की मांग कर रहे हैं। राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। नौकरी देने के बजाय उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। तीन सप्ताह पहले भी प्रदर्शन के दौरान एक दृष्टिबाधित बेरोजगार गिरकर गंभीर रूप से घायल भी हो गया था। संघ बीते लंबे समय से बैकलॉग की भर्तियों की मांग कर रहा है। बीते 7 अप्रैल व 27 मार्च को भी दृष्टिबाधितों ने चक्का जाम किया था। इस दौरान पुलिस और दृष्टिबाधितों के बीच धक्कामुक्की के दौरान एक दृष्टिबाधित मुख्य सड़क से नीचे पार्किंग की नाली में गिर गया था। इस व्यक्ति को चोटें आई हैं। पुलिस ने इसे आईजीएमसी में भर्ती करवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]