



Numerology 20 April 2025: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 13 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 49 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1- किसी काम में जीवनसाथी का साथ मिलने से आपका हौसला और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- मूलांक 2- आपको रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नई चीजें सीखने का भी मौका मिलेगा।
- मूलांक 3- मन मुताबिक फल मिलने से मन में खुशी रहेगी और आय के साधन प्रबल होंगे।
- मूलांक 4- आज नजदीकी संबंधियों के आगमन से घर में सुखद माहौल बनेगा।
- मूलांक 5- आज आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस होगी। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन जरूरी है।
- मूलांक 6- आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे।
- मूलांक 7- आज सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति अवश्य रखें। इससे आपकी पहचान बनेगी।
- मूलांक 8- आज चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा।
- मूलांक 9- आज बिजनेस में पूरा दिन बाहर के कामों में बीतेगा। किसी खास प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श भी होगा।
ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक
उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा।